STORYMIRROR

Monika Sharma "mann"

Others

3  

Monika Sharma "mann"

Others

ओ गौरैया

ओ गौरैया

1 min
243


ओ गौरैया ,ओ गौरैया

कौन देश तुम जाती हो

हमको भी तो बतलाओ

कौन देश तुम जाती हो

नहीं आती तुम अब मेरे अंगना।


खोजते रहते तुम को

मैं और मेरी सखियां,

बतला कर नहीं जाती हो

जाने कहां छुप जाती हो।


दाना पानी सब रखा है

छत पर तुम्हारी याद में

सुंदर सुंदर फूल खिले हैं

बाग और बगीचे में बगीचे में।


शीशम की टहनियां

तुमको पुकारती है

अब ना तरसाओ

प्यारी गौरैया मेरे अंगना में आओ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन