STORYMIRROR

Swapnil Jain

Children Stories

4  

Swapnil Jain

Children Stories

नन्ही-गौरैया

नन्ही-गौरैया

1 min
221

आसमान की शान गौरैया

रंग बिरंगी नन्ही गौरैया।


पंछी-पक्षी बहुत लुभाये

पर सबसे प्यारी लगती गौरैया।


भौर सुबह प्रातः काल में

मधुर स्वर गुंजाए गौरैया।


नित्य सुबह के शांत वरण में

ची-ची कर चहकाये गौरैया।


खुले गगन में भ्रमण करे

निवास घोंसला बनाये गौरैया।


चुन-चुन के दाना लाये

बच्चों को एक-एक कर खिलाये गौरैया।


मस्त पवन के तीव्र वेग में

उड़ती पंख फैलाये गौरैया।


नन्ही प्यारी मासूम लगे

आकर्षण का बने केंद्र गौरैया।


आसमान की शान गौरैया

रंग बिरंगी नन्ही गौरैया।


रचनाकार: स्वप्निल जैन(छिन्दवाड़ा)



Rate this content
Log in