नीला रंग
नीला रंग
1 min
269
स्नेह दर्शाता नीला रंग
आसमान की आभा बढता नीला रंग
आखों को भाता नीला रंग
मन को सकून दे जाता नीला रंग
नीला रंग बल, पौरूष वीरता का प्रतीक
जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है नीला रंग।
जल तत्व के सारे गुण समाहित हैं नीले में।
पानी की ही तरह चंचल, है नीला रंग
गतिमान बनाता जीवन को वातावरण को
इच्छापूर्ति में मदद करता नीला रंग।
शान्ति सतर्कता देता नीला रंग।
