STORYMIRROR

Shivam Rao

Others

3  

Shivam Rao

Others

मुझे याद नही, उन्हें याद है

मुझे याद नही, उन्हें याद है

1 min
386

मुझे याद नहीं,

मैने पहला शब्द क्या बोला था

उन्हें याद है!


मुझे याद नही,

मैने चलना कब शुरू किया

उन्हें याद है!


मुझे याद नही,

मैं कितनी बार रोया हूँ

उन्हें याद है!


मुझे याद नही,

मुझे कब किधर चोट लगी

उन्हें याद है!


पर,

उन्हें याद नही

मेरी खुशियों के लिए उन्होंने कितनी कुर्बानी दी हैं

मुझे याद है!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन