मुझे बच्चा ही रहने दो
मुझे बच्चा ही रहने दो
1 min
29
बच्चा ही रहने दो, मुझे बच्चा ही रहने दो
नहीं बनना मुझे वह, शांत नोट
मुझे शरारतो में खनकता, सिक्का ही रहने दो
मुझे बच्चा ही रहने दो
नही पीने मुझे वह गंभीरता के आँसू
मुझे नादानियों में सिसकता ही रहने दो
न बाँधो मुझे, उम्र की जिम्मेदारियों मे
मेरे इस बचपने को चमकता ही रहने दो,
मुझे बच्चा ही रहने दो
बड़ा होना है, लालच के बुखार सा
बचपना भूखा है, सिर्फ माँ के दुलार का
न क़ैद करो मुझे,
इस उम्र के पिंजरे में,
मुझे इन स्वतंत्र चिडियों सा
चहकता ही रहने दो,
मुझे बच्चा ही रहने दो ।
