STORYMIRROR

Archana Verma

Others

2  

Archana Verma

Others

मतलब की धूल

मतलब की धूल

1 min
145

वक्त की तेज़ धूप ने

सब ज़ाहिर कर दिया है

खरे सोने पर ऐसी बिखरी

की उसकी चमक को

काफ़ूर कर दिया है।


जब तक दाना डालते रहे

चिड़िया उन्हें चुगती रही

हुए जब हाथ खाली तो

उसकी चोंच ने ज़ख़्मी कर दिया है।


जब तक मेज़बान थे

घर में रौनक लगी रही

शामियानों के बुझते ही, इस मेहमान नवाज़ी

ने मेरे घर का क्या हाल कर दिया है।


ये सुरमई धूप अपने संग

बहार ले कर आई है, जिसने

दोस्ती पे चढ़ी मतलब की धूल को

उजागर कर दिया है

वक्त की तेज़ धूप ने

सब ज़ाहिर कर दिया है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन