STORYMIRROR

Rominder Thethi

Others

4  

Rominder Thethi

Others

मलाल

मलाल

1 min
10

तुझे दे ना सका मैं हर खुशी

इस बात का मलाल है

तेरे दिल में है शिकवे कई

चेहरे पे कई सवाल है

मेरे वश मे नही हालात थे

मेरे होंसले मेरे साथ थे

मैं टूटा नहीं

मैं हारा नही

मुझे अब भी तेरा ख्याल है


चाह कर भी मैं मजबूर हूँ

जो तुझे चाहिए उस से दूर हूँ

दौलत नहीं

शोहरत नहीं

मुहब्बत से दिल मालामाल है

तुझे दे ना सका मैं हर खुशी

इस बात का मलाल है।


Rate this content
Log in