STORYMIRROR

मेरी मां

मेरी मां

1 min
27.3K


प्यार की मूरत है वो
बहुत खूबसूरत है वो
सब की ज़रूरत है वो
कई रूप हैं उसके 
नानी, दादी, भाभी, बहन, पत्नी 
पर कोई और नहीं है वो
मेरी मां है वो
शिक्षा की खदान है वो
ज्ञान का भंडार है वो
शिला है चट्टान है वो
मार्गदर्शिका है वो
एक सहेली है वो
कोई और नहीं है वो
मेरी मां है वो
सब की सेवा को तत्पर 
सब पर स्नेह बरसाती
सब की प्रेरणा स्रोत है वो
मेरे मन की शक्ति है वो
कोई और नहीं है वो
मेरी मां है वो!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन