STORYMIRROR

मेरी और उनकी राजनीति का फ़र्क़

मेरी और उनकी राजनीति का फ़र्क़

1 min
14.2K


मेरी और उनकी राजनीति का फ़र्क़

वे मुझे देखते हैं

मैं उनकी तनी हुई भृकुटियाँ देखता हूँ

मैं भयभीत होने लगता हूँ

मैं रामधुन की कर्कशता दोहराता हूँ

मैं रोटी-रोज़ी-रोज़गार चाहता हूँ

वे अखंड भारत का नक्षा लहराते हैं

मेरी और उनकी राजनीति का यही है , यही है फ़र्क़

मैं पानी माँगता हूँ , वे ख़ून बहाते हैं .


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन