मेरे बाबा सबसे प्यारे!
मेरे बाबा सबसे प्यारे!
1 min
210
मेरे बाबा सबसे प्यारे
लगते हैं वो सबसे न्यारे,
अंधेरी रात हो या बादल घेरे
उठ जाते हैं हमेशा सवेरे,
उठते ही सैर पर जाते
घर के लिए सामान हैं लाते,
गोभी, मटर, लौकी, मिर्ची
धनिया, पुदीना, आटा, चीनी,
बाबा शाम को किताब पढ़ाते
शाम को सुंदर कहानी सुनाते,
अपने बाहों के झुले में झुलाते
हम रूठे तो हमें मनाते,
मेरे बाबा सबसे प्यारे
लगते हैं वो सबसे न्यारे।
