STORYMIRROR

Ram Narayan Pandey

Children Stories Inspirational

4  

Ram Narayan Pandey

Children Stories Inspirational

मेरा भारत महान

मेरा भारत महान

1 min
536

वाद विवाद से दूर खड़ा है, 

मेरा हिन्दुस्तान बड़ा है, 

जग मे जिसकी साख बड़ी है,

भारत माता सोनचिड़ी है,

प्राणिमात्र से जिसको प्यार,

वह अलबेला देश हमार, 

विश्व शांति की करे पहल, 

भारत सबमे है अव्वल, 

मानवता का उद्घोषक है, 

दुनिया का संकट मोचक है, 

सत्य धर्म पर अड़ा खड़ा है, 

मेरा हिन्दुस्तान बड़ा है, 

एक नाम, कई सम्बोधन, 

हिन्द आर्यावर्त ,इन्डिया, 

भारतमाता भारतवर्ष 

जो भाया, सो नाम दे दिया, 

सभ्यता केंद्र सा गड़ा खड़ा है.

मेरा हिन्दुस्तान बड़ा है.

 


Rate this content
Log in