" माता जीवनदायिनी "
" माता जीवनदायिनी "
1 min
266
माता जीवनदायिनी ,जीव जगत आधार
लालन पालन वो करें,बहुत बडी दातार
बहुत बड़ी दातार , प्यार बेटी से करती
सुखी रहे परिवार ,ध्यान वह सबका रखती
खूब सहे हर भाव ,बनी वो खास विधाता
नमन करें हम रोज,त्याग की मूरत माता।
