STORYMIRROR

Sunil Kumar

Others

4  

Sunil Kumar

Others

मां वीणा वादिनी

मां वीणा वादिनी

1 min
331

वंदन-नमन-अभिनंदन बारम्बार करते हैं

मां वीणा वादिनी को हम प्रणाम करते हैं।


ज्ञान-ध्यान का दीप जला अरदास करते हैं

मां वीणा वादिनी को हम प्रणाम करते हैं। 


सुपथ चलते हम सदा कुपथ का त्याग करते हैं

मां वीणा वादिनी को हम प्रणाम करते हैं। 


दीन-हीन का बनकर बल जनकल्याण करते हैं

मां वीणा वादिनी को हम प्रणाम करते हैं।


खंडित न हो अपनी एकता यही अरमान रखते हैं

मां वीणा वादिनी को हम प्रणाम करते हैं।


पूरे होते सब काम सदा जब मां का नाम जपते हैं 

मां वीणा वादिनी को हम प्रणाम करते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन