STORYMIRROR

माँ का प्रसव पीढ़ा का दर्द

माँ का प्रसव पीढ़ा का दर्द

2 mins
14K


महिला के प्रसव पीड़ा
के दर्द को एक महिला
ही अच्छे से जानती है
इतना दुख दर्द सहने
के बाद भी माँ बनती है
प्रसव पीड़ा का वह
दर्द भी सहती हैं
असहनीय दर्द पीड़ा
वह कैसे सहती है
जीवन और मृत्यु
के बीच लड़ती है
जीवन तो ज़रूर मिलता है
जब प्रसव पीड़ा के
बाद बच्चा पैदा होता है
बच्चे के साथ माँ का
दूसरा जन्म होता है
असहनीय दुख
दर्द सहती है
तभी तो माँ होकर
वन्दनीय बनती हैं
एक माँ होने का
सम्मान पाती हैं
माँ शब्द कितना
प्रशंसनीय वंदनीय
आदरणीय सम्मानीय होता है
जो असीम दुख दर्द
झेलने के बाद पैदा
हुए बच्चे से मिलता है
बच्चा पैदा हौते ही
माँ-माँ कहकर रोता है
अपना दर्द बयाँ करता है
बच्चे के रोने की
आवाज़ से माँ अपनी
असहनीय पीड़ा
दुख दर्द भूल जाती हैं
बच्चे को हाथो से उठाकर कलेजे से लगाती हैं
कलेजे के टुकड़े को पुचकारती हैं दुलारती हैं
ममता प्यार से आंचल मे छुपाती हैं
कुछ समय पहले हुए असहनीय
दुख दर्द को भूल जाती हैं
बच्चे को असीमित प्यार करती हैं
पुत्र हैं या पुत्री इसका भेद-भाव नहीं करती हैं
बस अपने माँ होने
का फ़र्ज़ निभाती हैं
बच्चा पैदा होते ही रोता है 
बस रोता है
बस माँ-माँ का
सम्बोधन करता है
कवि अनन्त ने इस
दर्द को सुना है
अपनी कल्पना से
दर्दनीय सुन्दर
शब्दों में बयाँ किया है।
एक माँ वो भी हैं
जगत जननी हैं
शेरो वाली हैं कष्टों 
को हरने वाली हैं
राक्षसो दुष्टों का नाश
करने वाली हैं
दुर्गा हैं काली हैं
माँ शेरो वाली हैं।


Rate this content
Log in