लॉक डाउन का आठवां दिन
लॉक डाउन का आठवां दिन
1 min
247
इस दिन कुछ खास नहीं किया
बस,चुपचाप संगीत का आनंद लिया,
स्थापित लेखकों की रचनाएं
पढ़कर बस मन को बहलाया,
कभी द्वार पर जाकर बैठता
तो कभी कमरे में आता
सारा दिन इसी प्रकार बिताया,
कितनी बात करूं मैं मित्रों से
क्या कहूँ उनसे फोन से?
यही सोचकर कॉल नहीं किया
बस,इस दिन कुछ खास नहीं किया।
