STORYMIRROR

Dr nirmala Sharma

Others

3  

Dr nirmala Sharma

Others

★लहरा लो तिरंगा प्यारा★

★लहरा लो तिरंगा प्यारा★

1 min
205


        

भारत की आन-बान का रखवारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

ये है राष्ट्रीय ध्वज हमारा

लहरा लो तिरंगा प्यारा,


तीन रंग से बना तिरंगा

केसरी, श्वेत,हरा मतवारा

नीला चक्र मध्य मैं शोभित

लगे तिरंगा प्यारा- प्यारा

लहरा लो तिरंगा प्यारा,


मातृभूमि के मतवारों के

ये है प्राणों से भी प्यारा

इसे लपेट शहीद हुए हैं

हँसते- हँसते प्राणों को भी वारा

लहरा लो तिरंगा प्यारा,


सैन्य शक्ति शौर्य का द्योतक

भारत की समृद्धि का गाता

छिपी हैं इसमें वीर कथाएँ

लगता हमको जाँ से प्यारा

लहरा लो तिरंगा प्यारा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन