STORYMIRROR

Alok Yadav

Others

4  

Alok Yadav

Others

कोरोना महामारी

कोरोना महामारी

1 min
399

बहुत हुआ ना और सताओ।

लोगों पर कुछ दया दिखलाओ।।

सब माने हो तुम रोगों की महारानी।

सारे जग में तूने ही खड़ी की है परेशानी।।


तेरे भय से सब घर में पड़े हैं।

गलियां सड़कें सब सूने पड़े हैं।।

मंदिर मस्जिद में पड़े हैं ताले।

बंद पड़े हैं नेताओं के घोटाले।।


पर तूने सिखाया कुछ अच्छाई।

अब होता है हर जगह सफाई।।

पर्यावरण को स्वच्छ तूने बनाया।

चिड़ियों की चहचहाहट वापस लाया।।


नदियों का जल स्वच्छ हुआ है।

शहरों का प्रदूषण कम हुआ है।।

लोगों को घर में रहना सिखाया।

भाईचारे का तूने पाठ पढ़ाया।।


बहुत किया तूने हम पर उपकार।

याद करेंगे तुम्हें हम बारंबार।।

अब जाओ तुम हे कोरोना।

अब लोगों को तुम छोड़ो ना।।


अब छोड़ो भारत जाओ चीन।

दिखलाओ तुम चीन को रूप नवीन।।

जाओ चीन पर फिर से कहर तुम डालो।

अपनी ताकत को शिन जिनपिंग को

दिखला दो।।


चीन से बाहर फिर मत तू जाना।

अपना प्रभाव बस चीन को दिखाना।।

बाकी सब ने अपनी मानी हार।

तेरे आगे हैं सारे देश लाचार।।


हे कोरोना अब हठ भी छोड़ो।

अब मेरे देश को तुम छोड़ो।।

तेरे नाम का कपूर जलाएंगे।

लोगों को लड्डू भी खिलाएंगे।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन