STORYMIRROR

Alok Yadav

Children Stories

4  

Alok Yadav

Children Stories

* चिड़िया*

* चिड़िया*

1 min
523

देखो कितनी प्यारी चिड़िया

होती बड़ी ही न्यारी चिड़िया।

फुदक- फुदककर चलती चिड़िया

पेड़ों पर उड़ जाती चिड़िया।


आसमान की परी है चिड़िया

कुछ होती है छोटी चिड़िया।

कुछ बड़ी होती है चिड़िया

रंग बिरंगी होती चिड़िया।


मीठे बोल सुनाती चिड़िया

पल भर में उड़ जाती चिड़िया।

दाने चुनकर खाती चिड़िया

मन को बड़ा ही भाती चिड़िया।


खुश होते बच्चे देखकर चिड़िया

आंगन में दाना खाने आती चिड़िया।

सुंदर घोंसला बनाती चिड़िया

बच्चों के मन को बहलाती चिड़िया।


सुन लो प्यारे बच्चों तुम

चिड़िया को दाना डालो तुम।

छत या आंगन में पानी रखकर

चिड़ियों की प्यास बुझाओ तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन