STORYMIRROR

Reena Kakran

Children Stories Inspirational

4  

Reena Kakran

Children Stories Inspirational

किताबें

किताबें

1 min
545


किताबें हैं अच्छा सहारा,

इन्होंने है जीवन सँवारा।

मन से पढ़कर इनको,

भूल जाते हैं गम को।।


सबसे अच्छी दोस्त हैं बनती,

जिंदगी का सार बताती।

पलटते पन्नों से,

अपना संगीत सुनाती।।


किताबों को पढ़कर,

खाली पन भरने लगता।

हर समस्या का,

इनसे हल मिलने लगता।।


उन्नति का स्रोत यही है,

इनका साथ सबसे सही है।

सही राह दिखलाएँ,

भटकने से बचाती जाएँ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन