STORYMIRROR

Bharat Paswan

Others

4  

Bharat Paswan

Others

किसी को भूल जाना इतना मुश्किल क्यूं है??

किसी को भूल जाना इतना मुश्किल क्यूं है??

1 min
323

किसी को भूल जाना 

इतना मुश्किल क्यूं है??

किसी की पहचान को मिटाना इतना मुश्किल क्यूं है??


माना कि दुनिया में 

और भी लोग है

पर उनमें से 

एक को छोड़ जाना 

इतना मुश्किल क्यूं है??


छोटी सी बात में रूठ जाने की अदा

बातों में अपना हक जताने की सदा

किसी की आवाज को भूल जाना

इतना मुश्किल क्यूं है??


दस्तक जब दिल पे दे जाये कोई

कुछ बातों में याद आ जाये कोई

उसकी कही कुछ बातों को 

भुलाना इतना मुश्किल क्यूं है??


खुशियां बेशुमार लूटा दे

दो पल ही सही


मुस्कुराहटें बस जाती है

जिंदगी में उनकी कहीं

उस प्यार को दिल से 

भुलाना इतना मुश्किल क्यूं है??


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन