STORYMIRROR

Rajeshwar Mandal

Others

4  

Rajeshwar Mandal

Others

किसान समस्या

किसान समस्या

1 min
15

किसान समस्या निवारण पर 

कल दिल्ली में सेमिनार थी

चाक चौबंद व्यवस्था के बीच 

होटल फाइव स्टार थी 

व्यक्त करने विचार

देश के कोने कोने से 

बुद्धिजीवी आए थे 

पर किसान नदारद 

सिर्फ उधोगपतियों ही पधारे थे ।


सबो ने एक स्वर में 

कृषक हालात पर चिंता जतायी 

हो कैसे सुधार हालत में 

चिंतन शुरू करवायी 

किसानी से बात जो शुरू हुई 

उद्योग पर बात जा अटकी 

सब्सिडी देनी थी कृषि यंत्र पर 

कल कारखानो पर मुहर लग बैठी 


सुबह सुबह अखबार में 

प्रमुखता से यह खबर ये आयी है 

कृषक हित को ध्यान में रख

सरकार ने डीजल के दाम पाँच पैसे घटायी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन