"ख़ुश रहना है सदा हमें "
"ख़ुश रहना है सदा हमें "
1 min
167
प्रेम ,प्यार का पाठ पढ़ें,
एक दूजे के साथ रहें,
मन में निज विश्वास लिए,
खुश रहना है सदा हमें।।
मात-पिता का कहना मानें,
कर्म वचन को हम जानें,
ऐसा करना है काम हमें,
खुश रहना है सदा हमें।।
खेल-कूद से वीर बनें,
सब रोगों से दूर रहें,
काम मशक्कत खूब करें,
खुश रहना है सदा हमें।।
सबके साथ चलना सीखें,
सबको प्यार करना सीखें,
सबसे प्यार से हमें मिले,
खुश रहना है सदा हमें।।
