कच्चा बादाम
कच्चा बादाम
1 min
186
लिखना मेरा शौक है पेशा नहीं
आमदनी इसमें एक पैसा नहीं
लोग कहे वाह क्या लिखा है
लेखन स्तर भी उस जैसा नहीं
फिर भी कोई क्लेशा नहीं
बावजूद इसके भी लिखता हूं
लिखते जाना है
क्या पता कच्चा बादाम जैसे
कब वायरल हो जाऊं
समय का कोई भरोसा नहीं।
