STORYMIRROR

Shivesh Vats

Others

4  

Shivesh Vats

Others

कैसा खुदा

कैसा खुदा

1 min
202

दुआ करो 

दुआ करो!

सब ठीक होगा,

भरोसा रखो खुदा पर

वो सब ठीक करेगा!


जबसे देख सुन रहा हूँ मैं,

बस खुदा का नाम जपते हैं सब

बताते हैं,

ये दिन 

ये रात 

ये सुख 

ये दुख 

है सब उसके हाथ!


किसको कितना है देना,

किसको कब है बुलाना अपने पास,

ये सारा हिसाब है उसके पास! 


कितना अजीब-सा अमल है ये, 

कितनी अजीब-सी गुफ़्तगू,

वो भी उसके लिए,

ख्याल ही जिसकी शकल है 

और ख्याल ही जिसका सबूत!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन