STORYMIRROR

Rashi Saxena

Children Stories

4  

Rashi Saxena

Children Stories

जलपरी का जीवन

जलपरी का जीवन

1 min
280

नन्ही सी जलपरी 

और आस पास उसके

सपनों सा संसार

मछलियों के तैरते झुंड

और रंग बिरंगी

वनस्पतियाँ अपार

तन को चूमती 

हिचकोले लेती लहर 

और मन में आते

अच्छे बुरे ख्याल हज़ार

कब तक देखने को 

मिलेगी ये छटा निराली

न जाने कब कर दे 

कोई मगर प्रहार

जबतक है रंगीन जीवन

जियो जी भर

तुम करो जलपरी

 सुन्दर सा श्रृंगार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन