STORYMIRROR

Pooja Kalsariya

Others

4  

Pooja Kalsariya

Others

हट्टा कट्टा मोबाइल

हट्टा कट्टा मोबाइल

1 min
228


ये मोबाइल

यों ही हट्टा कट्टा नहीं हुआ है 

इसने बहुत कुछ खाया -पीया है।

मसलन -

ये हाथ की घड़ियाँ खा गया

ये चिट्ठी पत्रियाँ खा गया 

इसने रेडियो खा दिया 

टेप रिकार्डर कैसेटें 

कैमरे चबा गया, ये टार्च लाइटें खा गया 

ये मोबाइल किताबें खा गया। 

इसने सैकड़ों मील की दूरियाँ पी हैं। 

इस मोबाइल ने तन्हाइयाँ पी हैं। 


पड़ोस की दोस्ती 

मेल मिलाप खा गया 

समय नहीं लोगों के पास 

ये लोगों का वक्त खा गया । 

ये पैसे खा रहा है 

ये रिश्ते खा रहा है। 

ये लोगों की

तंदुरुस्ती खा रहा है

ये लोगों को रोगी बना रहा है।

ये मोबाइल फोन 

यों ही हट्टा कट्टा नहीं हुआ है । 

इसने बहुत कुछ खाया पीया है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन