हरण
हरण
1 min
370
हरण हो गया हरण हो गया
सत्य का मानो हरण हो गया
धर्म की मर्यादा सब ढह गयीं
सब अधर्म के शरण हो गया
हरण हो गया हरण हो गया
सत्य का मानो हरण हो गया।
झूठ दिखावा फैल चुका है
सच का साथ तो नहीं बचा है
लालच के सब जाल मे फंस गये
मानवता पर ग्रहण हो गया
हरण हो गया हरण हो गया
सत्य का मानो हरण हो गया।
सत्य झूठ का ग्रास बन गया
लोभ झूठ का वरण हो गया
हरण हो गया हरण हो गया
सत्य का मानो हरण हो गया।
