STORYMIRROR

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Others

3  

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Others

'हमारा गणतंत्र'

'हमारा गणतंत्र'

1 min
290


गणतंत्र से मिला है संवैधानिक अधिकार,

शोषण अन्नाय का हम करते हैं प्रतिकार।

गणतंत्र दिवस हमारे भारत में लागू हुआ,

इच्छा से जीने का हुआ सपना साकार।।


संविधान ने दिया हमें समता का उपहार,

अराजकता व अपराध का हुआ उपचार।

मन से रहने व काम का अधिकार मिला,

गणतंत्र का बख़ूबी संविधान करता प्रचार!!


गणतंत्र दिवस पर संविधान हुआ है लागू,

ऊँच नीच, अगड़े पिछड़े का तब भेद मिटा।

गणतंत्र दिवस पर ख़ुशियाँ हम सभी मनाते,

गुलामी से बंधन का हम सब का कष्ट कटा।।


अनगिनत रणबांकुरों ने लड़ आज़ादी पाई,

अंग्रेजों ने अपने मुँह की ही जम कर खाई।

भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु जैसे देशभक्त,

सैकड़ों ने देश के लिए अपनी जान गवांई।।


विश्व का दीर्घतम हमारे राष्ट्र का है संविधान,

वर्षों के संघर्षों से स्वतंत्र हुआ है हिंदुस्तान।

अस्मिता व भाईचारा की रक्षा संविधान करे,

गणतंत्र दिवस पर प्रसन्न देश का हर इंसान!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन