STORYMIRROR

Anita Lodhi

Children Stories

4  

Anita Lodhi

Children Stories

हम बच्चे हिंदुस्तान के

हम बच्चे हिंदुस्तान के

1 min
624

हम बच्चे हिंदुस्तान के।

बच्चे हम संसार के।।


कल - कल बहती नदियाँ हों,

जल में पलता जीवन हो।

और तटोंं पर कलरव करता,

विहग वॄॄंंद मनभावन हो।


धरती पर पौधे रोपेें हम,

अपनी मधु मुस्कान के। 

हम बच्चे हिंदुस्तान के।


धरती की हरियाली को,

हिम से पूूूूरित प्याली को।

तनिक न घटने देंंगे हम,

ओजोन परत की जाली को।


सुमन बिखेरे सकल धरा पर,

हम अपनेे श्रमदान से।

हम बच्चे हिंदुस्तान के।


धरती अपनी माता है,

पोषण -प्रेमभरा नाता है।

देती जल, फल, सब्जी,

अन्न धरती भाग्य विधाता हैं।


चलो सजाए धरती माँँ को,

हम अपने बलिदान से।

हम बच्चे हिंदुस्तान के।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन