STORYMIRROR

RAKESH KUMAR YADAV

Others

3  

RAKESH KUMAR YADAV

Others

हिन्दी दिवस पर रचना

हिन्दी दिवस पर रचना

1 min
65


हिंद को है हिन्दी प्यारी, बोलने में लगे न्यारी।

राष्ट्र की अखण्डता को, एक भाषा चाहिए।।


हिंद देश के निवासी, हिन्दी भाषा मृदुभाषी।

सभ्यता विकास हेतु, हिन्दी भाषा चाहिए।।


देववाणी की लाडली, बनी हिन्द सरताज।

राष्ट्र के उत्थान हित, ऐसी भाषा चाहिए।।


एक राष्ट्र एक भाषा, लोक में न हो निराशा।

राज काज लिपि हेतु, हिन्दी भाषा चाहिए।।



Rate this content
Log in