हे ईश्वर! हे मालिक
हे ईश्वर! हे मालिक
हे ईश्वर! हे मालिक
हे दाता! करो रक्षा अब
बेटियों की
हो गए हैं पापी अब मनुज
नीच बुद्धि से ग्रसित
कर दीजिए इन पापियों का सर्वनाश
हे ईश्वर! हे मालिक!
हे दाता! दीजिए आशीष बेटियों को
रहें सुरक्षित हर पल
हर जगहों पर
बुरी दृष्टि से देखने वालों को
कर दीजिए नेत्रहीन
हे ईश्वर! हे मालिक!
हे दाता! हो रहा कलयुग में
घोर पाप
मानव अब बन गए हैं दानव
न करते हैं नारी की रक्षा
इन पापियों का
कर दीजिए अंत
हे ईश्वर! हे मालिक!
हे दाता! कब होंगी बेटियां सुरक्षित
कब खुले आसमां में
पंख फैलाएँ उड़ेंगी
कुविचारी गिद्धों से
कर दीजिए आप बेटियों को सुरक्षित
