STORYMIRROR

रश्मि संजय (रश्मि लहर) श्रीवास्तव

Children Stories Inspirational

4  

रश्मि संजय (रश्मि लहर) श्रीवास्तव

Children Stories Inspirational

गुब्बारे वाला बच्चा

गुब्बारे वाला बच्चा

1 min
453

ये जो तल्लीनता से

आसमान ताकता सा

बच्चा है..


ये गुब्बारे बेच कर..

उड़ा देता है अपने भाव..

टांग देता है सभी को..

नीले बादलों की अरघनी में

वहाॅं नहीं मरते सपने..

ना ही..


विश्वासघात करते हैं अपने !

बंद ऑंखों से..

सबको छूकर..

वो इकट्ठा करता चलता है..


अनुभवों के नये मायने..

चल पड़ता है..

एक नया कल सजाने..

और भरता चलता है..


अपनी ऑंखों में..

उज्जवल भविष्य के..

अकल्पनीय खजाने !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन