STORYMIRROR

Poetic Pandeyz

Others

4  

Poetic Pandeyz

Others

गिरा हुआ हूं मैं

गिरा हुआ हूं मैं

1 min
352

मैं चाकू हूं 

मैं जहां गिरता हूं 

वहां चोट कर देता हूं 

मैं गहरा घाव भी कर सकता हूं 

गिरता हूं मैं 

यानी गिरा हुआ हूं मैं !

जैसे हर गिरा हुआ शख्स 

दूसरों को तकलीफ देता है 

वैसे ही जब मैं गिरता हूं 

तो मैं भी तकलीफ देता हूं,

उस चीज को जहां पर गिरता हूं!

लेकिन मैं स्वयं नहीं गिरता 

मुझे गिराया जाता है,

अपने फायदे के लिए।

बड़ी शान से रहता हूं मैं 

घरों, दुकानों और होटलों में।

हर बार गिरने पर मुझे उठाया जाता है 

और बार-बार गिराया जाता है

लेकिन मैं गिरकर नहीं टूटता।

मेरी शान इतनी बड़ी है कि 

कोई नहीं कहता मुझे 

कि हुआ गिरा हुआ हूं मैं..!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन