STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Others

3  

Shyam Kunvar Bharti

Others

गीत – तेरे इश्क की ताकत

गीत – तेरे इश्क की ताकत

1 min
156

बिगड़े है ऐसे हालात तुमसे प्यार करूँ कैसे

हर वक्त मौत की बारात इजहार करूँ कैसे

किसी को तलाश है बहुत इंसानों की यहाँ

कब वो मुझे ढूंढ ले तेरा इंतजार करूँ कैसे

हर कोई बेबस और लाचार नजर आता है

साँसो के लाले पड़े दिल निसार करूँ कैसे

डर कर जीने से बेहतर एक बार मर जाये

हौसला कायम मै लड़ने से इनकार करूँ कैसे

बुलाया तुमने मिलने की आरजू है मुझसे

मिल तो लूँ कोरोना में नागवार करूँ कैसे

देख के मौत का मातम इश्क भी रोता है

लाशों के ढेर पे मैं गीत झंकार करूँ कैसे

खुदे से ज्यादा डरा हूँ मैं तेरे तू आबाद रहे

तेरे इश्क की ताकत न आरपार करूँ कैसे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन