एक विलन
एक विलन
1 min
249
हर किसी के जीवन मे
एक न एक विलन
जरूर होता है
उसके बिना
जीवन कैसे पूरा होता है?
जब तक जीवन है
विलन के साथ संघर्ष है
कभी आंसू बहाना है
कभी आंसू पोछना है।
फिर भी जीवन जीना है
जब तक साँसे हैं
तब तक लड़ना है,
कभी अपने आप से
कभी अपने डर से
कभी अपने सपनों से,
कभी अपनों से
ये सब विलन बन जाते हैं।
जरूरी नहीं है
विलन आपके जीवन में
इंसान ही हो
जो आपको जीने
न दे, कभी कभी
परिस्थिति भी विलन बन जाती है।
