STORYMIRROR

Sunil Kumar

Others

3  

Sunil Kumar

Others

एक रंग स्नेह का

एक रंग स्नेह का

1 min
232

रंग पर्व अबकी जब मनाना तुम 

एक रंग स्नेह का भी लगाना तुम‌‌।


शिकवे-गिले भुलाना तुम 

दिल से दिल मिलाना तुम 

रंग पर्व अबकी जब मनाना तुम।


मदिरापान न करना न कराना तुम

दिल किसी का न दुखाना तुम 

रंग पर्व अबकी जब मनाना तुम।


गोबर-कचरा किसी को न लगाना तुम

रंग स्नेह का बरसाना तुम

रंग पर्व अबकी जब मनाना तुम।


आशीष बड़ों का पाना तुम

स्नेह छोटों पर लुटाना तुम 

रंग पर्व अबकी जब मनाना तुम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन