STORYMIRROR

Sonia Chetan kanoongo

Others

3  

Sonia Chetan kanoongo

Others

एक हैं आसमान तो एक जमीन है ।

एक हैं आसमान तो एक जमीन है ।

1 min
296

एक है आसमान तो एक जमीन है मेरी

एक जहां है मेरा तो एक जिंदगी है मेरी

पहचान है मेरी, मेरे अक्स का वजूद है

मैं कुछ भी नही उनके बिना

हाँ मुझे ये कबूल है।

पिता से छाँव मिली औऱ

माँ से मिला आंगन मुझे।

किस्से कहानियों में मिली

इस दुनिया की पहचान मुझे

उंगलियों को थाम कर सीखा है

सँभल कर चलना मैंने

उनकी डांट से सीख जिंदगी की मिली।

कभी डगमगाने लगी ये जिंदगी

तो हिम्मत की चाबी मिली।

कभी रूठना सीखा तो

कभी मनाने की चाह मिली।

इंसान के रूप में खुदा की मूरत मिली



Rate this content
Log in