STORYMIRROR

Sanjay Verma

Others

3  

Sanjay Verma

Others

दोस्ती

दोस्ती

1 min
424


आँखों ने की पलकों से दोस्ती 

शब्दों ने की होठों से 

साँसों ने की जब हवाओं से दोस्ती 

जीने का मज़ा आने लगा 


पाँव ने की जमी से दोस्ती 

घुंघरुओं ने की पाँव से 

संगीत ने की जब कानों से दोस्ती 

सुनने का मज़ा आने लगा 


नज़रों ने की आईने से दोस्ती 

श्रृंगार ने की चेहरे से 

मन ने की जब तन से दोस्ती

सजने का मज़ा आने लगा 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन