दिवस आया एक नया
दिवस आया एक नया
1 min
215
दिवस आया एक नया
लेकर रंगों की सौगात
गाओ रे फाग मंगल गीत,
दिवस आया एक नया
गौरी रचाए सुंदर श्रृंगार
बरसाये मंद-मंद प्रेम फुहार,
दिवस आया एक नया
उढ़े रंग-गुलाल गली-गली
खिल उठीं सारीं कच्ची कली,
दिवस आया एक नया
मिष्ठानों-पकवानों की महक
फिर चंचल मन की चहक,
दिवस आया एक नया
हो न होली में अति हुडदंग
त्यौहार मनाओ प्रेमभाव के संग,
दिवस आया एक नया
लेकर साथ खुशियाँ अपार
मिल बांट बढ़ाओ प्यार।
