STORYMIRROR

Twinckle Adwani

Children Stories Drama

4  

Twinckle Adwani

Children Stories Drama

छुट्टियां

छुट्टियां

1 min
435

आओ बच्चों एक बात बताऊं 

जीवन का एक पाठ पढ़ाऊँ

मिली है छुट्टी, व्यर्थ न गंवाना

कुछ नया सीखकर ज्ञान बढ़ाना


रंगीन है दुनिया रंगो की

कैनवास पर नई दुनिया सजाना

विभिन्न नृत्य कलाओ को सीखकर

खुद को खुश व स्वास्थ्य बनाना


विभिन्न मंत्रों को जानकर 

सनातन के अलख जगाना 

खेल खेल में छिपा ज्ञान 

जानकर अच्छे बच्चे बन जाना


बढ़ती गर्मी मुंडेर पर पानी भरना

पशु पक्षियों को मित्र बना कर रखना

रखना स्वच्छता का ध्यान 

बीमारियों को धुर भगाना


शब्दों अंको का कर अभ्यास 

बुद्धिमान कहलाना

मिला है समय सदुपयोग कर

छुट्टियां को न गंवाना


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन