STORYMIRROR

Pinky Dubey

Others

4  

Pinky Dubey

Others

चेहरा

चेहरा

2 mins
550

क्या इंसान का चेहरा सब कुछ होता है

क्या चेहरा न होने पर पहचान नही मिल सकती 


क्या चेहरा ही सब कुछ होता है

क्या इंसान चेहरे से बोलता है

क्या इंसान चेहरे से चलता है

क्या इंसान चेहरे से लिखता है 

क्यों हम चेहरे के पीछे भागते है  


क्या यह मेरी गलती है की मैंने किसी को इन्कार किया

क्या यह मेरी गलती है की मैंने अपने दिल की बात सुनी

क्या यह मेरी गलती है की मैं अपने पैरो पर खड़ा होना चाहती हूं

क्यों हम चेहरे के पीछे भागते है  


क्या यह मेरी गलती है उसने मुझ पर तेज़ाब फेका​

क्या यह मेरी गलती है की मैं मरी नही पर ज़िंदा हूं

क्या यह मेरी गलती है की जब मुझ पर तेज़ाब फेका तो किसीने मुझे बचाया नही सब चलते गए


आज मेरा चेहरा मेरा होके भी मेरा नही 

क्या मैं जीने के लायक नही

क्या हुआ मेरा चेहरा डरावना दिखता है

क्या हुआ मैं जब खुद को आयने में देखती हूं तो डर जाती हूं


क्या मुझे प्यार नही मिल सकता 

क्या हुआ मेरा चेहरा नही

क्या हुआ मैं भूत जैसे दिखती हूं 

क्या हुआ दुनिया ने मुझे ठुकराया है

क्या हुआ दुनिया ने मुझे गिराया है 


मैं फिर उठूँगी और दूंगी इस चेहरे को नाम

मैं फिर बनाऊंगी एक चेहरा जो होगा एक तमाचा उन लड़को को जो लड़कियों को कम समझते है 

मैं फिर बनाऊंगी एक चेहरा जो होगा मेरा

जो करेगा मेरे हर सपने पूरे 

वो होगा चेहरा सिर्फ़ मेरा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन