STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Others

3  

Tanha Shayar Hu Yash

Others

चाहो तो

चाहो तो

1 min
144


ज़िंदगी से बढ़कर कोई विवाद नहीं

और मौत से बड़ा कोई अपवाद नहीं 

चाहो तो आँखें ख़ुशी से भर के जी लो

और चाहो तो ग़म से डूबी ज़िंदगी का

ज़हर पी लो।


ज़िंदगी बहाकर ले जाती है हर चीज़ को

और कभी खड़ी कर देती है दुविधा के

बीच तो

चाहो तो निकल चलो भुलाकर सब कुछ

और चाहो तो हल कर डालो हर

बदलती तारीख।  


ज़िंदगी से बढ़कर कोई विवाद नहीं

और मौत से बड़ा कोई अपवाद नहीं 


ज़िंदगी तो हल पल इम्तिहान लेती रहती

कभी अश्क तो कभी मुस्कुराहट का

दान देती है 

चाहो तो बदलते रहो ज़िंदगी के पन्नों को

और चाहो तो थम जाओ लिपट जाओ

गुज़रे वक़्त की सियन्हि में।  


ज़िंदगी से बढ़कर कोई विवाद नहीं

और मौत से बड़ा कोई अपवाद नहीं 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन