STORYMIRROR

Anita Sharma

Children Stories

4  

Anita Sharma

Children Stories

बिरजू का तोहफा

बिरजू का तोहफा

1 min
349

देखो नन्हा बिरजू झट से

कैसा दौड़ा आया,


जैसे ही बिरजू के पापा ने

दरवाजा खटखटाया,


देख पिता को ख़ुशी से बिरजू,

"पापा पापा"चिल्लाया,


उठा गोद में बिरजू को

पिताजी ने  लाड लड़ाया,


बिरजू बोला पापा आपने

पीठ पीछे क्या छुपाया,


मुस्कुराते पिता ने बंद डिब्बा

बिरजू के हाथ थमाया,


तोहफा पाकर बिरजू झूमा

और उसका मन हर्षाया,


इतना उत्साहित देख पुत्र को

पिता का दिल भर आया,


बिन देर किये झट से बिरजू ने

अपना तोहफा खुलवाया,


देख के चलता फिरता रोबोट

बिरजू ने पापा को गले लगाया,


करतब करने लगा वो रोबोट

बिरजू ने जब बटन दबाया,


इतना सुन्दर तोहफा बिरजू ने

कभी किसी से न पाया।


Rate this content
Log in