बच्चे मन के सच्चे
बच्चे मन के सच्चे
1 min
210
बच्चे मन के है सच्चे
है थोड़े अक्ल के कच्चे
पर है तो बच्चे
अच्छे बुरे का कोई ज्ञान नहीं
जो जैसे दिखे वैसा ही समझ लेते
किसी को कुछ नही कहते है
बच्चों को समझने के लिए
बच्चा बन जाये
तब ही तो आप
बच्चों को समझ पाये
बच्चों को कुछ
नहीं चाहिये
बच्चों को तो
बस प्यार चाहिये
बच्चे सब समझते है
कुछ कहते नही
उनकी चुप्पी को
कभी कमज़ोरी
मत समझना
जब हो जाते है एक
उनके इरादे
हमेशा रहते नेक
ईंट से ईंट बजा देते है
अपने मन की कर जाते है
ज़िद के बहुत पक्के होते है
बच्चे तो आखिर बच्चे होते है
जो मन के सच्चे होते है
