STORYMIRROR

बच्चा

बच्चा

1 min
13.7K


मेरे अन्दर का बच्चा

सहता रहा शोषण

अपनों और बेगानों का

सहमा सा बचपन

उदास कैशोर्य

संघर्षों से भरा यौवन

मेरे अन्दर का बच्चा

दुबका रहा

अंदर ही

नही मचाई धमाचौकड़ी

न ही शिकायती शरारतें

पहुंची घर तक

खबर बनके

बच्चा डरा सा

देखता रहा चालाकियाँ

कैसे पकाई जाती रहीं

जज़्बों की आंच तले

मक्कारियाँ गुथीं रही

मीठे झांसों के जाल में

मेरे अंदर का बच्चा

देखा किया ताउम्र

खामोश रह

क्योंकि बोलते ही

हो जाता बड़ा

मेरे अंदर का बच्चा

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन