STORYMIRROR

"बच्चा"

"बच्चा"

1 min
26.7K


 

मेरे अन्दर का बच्चा

सहता रहा शोषण

अपनों और बेगानों का

सहमा सा बचपन

उदास कैशोर्य

संघर्षों से भरा यौवन

मेरे अन्दर का बच्चा

दुबका रहा

अंदर ही

नहीं मचाई धमाचौकड़ी

न ही शिकायती शरारतें

पहुँची घर तक

ख़बर बनके

बच्चा डरा सा

देखता रहा चालाकियाँ

कैसे पकाई जाती रहीं

जज़्बों की आँच तले

मक्कारियाँ गुथीं रही

मीठे झाँसों के जाल में

मेरे अंदर का बच्चा

देखा किया ताउम्र

ख़ामोश रह

क्योंकि बोलते ही

हो जाता बड़ा

मेरे अंदर का बच्चा

@c आरती तिवारी

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन