STORYMIRROR

Richa Richa

Others

4  

Richa Richa

Others

बादलों सा आसमान

बादलों सा आसमान

1 min
41

सुनो

कुछ बादल भेजे थे तुमने

बहुत साफ सा दिखा वो ऐसे

जो बारिश की बूँदों के बाद

मौसम साफ सा हो गया जैसे


वो आंखों के नीचे के गहरे रंग भी

फिर खिल उठे ऐसे

सिमट कर समेट ली हो

बिखरी हुयी काजल जैसे


हो काली, नीली या सफेद सी गहरायी

फिर भी फर्क़ नहीं इन बादलों में ऐसे

हैं दोनों ही बिल्कुल खामोश

फिर भी जुड़े हैं दूर बांहें फैलाए जैसे


बस जीना सीख लिया मैंने अब ऐसे

थोड़े बादल, बदल के ही मिला हो

तुम में बहुत सारा आसमान जैसे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन