STORYMIRROR

Ram Chandar Azad

Others

4  

Ram Chandar Azad

Others

अभिनंदन

अभिनंदन

1 min
345

उन सबका स्वागत अभिनंदन।

जिन जिन से प्रेम स्नेह मिला, जिनसे की हमने शिकवे गिला।

हँस हँस के जीवन में जिनसे, हमने पाया खुशियों का धन।

उन सबका स्वागत अभिनंदन।

जीवन है इक ऐसा सरगम,आरोह और अवरोह के सम।

सुख-दुख के तानों में उलझा, मन करता रागों संग नर्तन।

उन सबका स्वागत अभिनंदन।

साँसों के बिना क्या है काया? कुछ समझ नहीं आती माया।

ज्ञानी विज्ञानी ऋषी मुनी, सब हार गए यह जीवन रन।

उन सबका स्वागत अभिनंदन।

यह जीवन डगर हो कैसे भी, तय करना पड़ता वैसे ही।

महका जीवन चहका जीवन, सुख दुख का है यह अनुबंधन।

उन सबका स्वागत अभिनंदन।

जो जीवन पथ में साथ रहे, साथी बनकर के साथ दिए।

मुश्किल से मुश्किल पल में भी,तन,मन, धन कर डाले अर्पन।

उन सबका स्वागत अभिनंदन।



Rate this content
Log in