75 वर्ष की आजादी
75 वर्ष की आजादी
गुलामी के अनगिनत सालों के बाद।
कितने लड़े -कितने मरे उन वीर जवानों के बाद।।
आज देश स्वतंत्रता की आबोहवा में,
75 वर्ष की आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है।
एक बार अपने गिरेबान में झांक कर देखे।
हमारा देश आजादी से विकास की ओर जा रहा है।
या सिर्फ............
पार्टी -बाजी में विकास का झांसा दिखा।
बस लांछन ही लगा रहा है।
बस लांछन ही लगा रहा है।
75 वर्ष की आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है।
देश आजाद तो हुआ.........
लेकिन सोच गुलाम की गुलाम रह गई।
अपने देश और भाषा पर सिर्फ गरीबों की मोहर रह गई।
जो बांट कर चले गए थे।
वह लड़ाई आज भी वहीं की वहीं रह गई।
भारत की संस्कृति पश्चिमी हवाओं में बह गई।
देश 75 वर्ष की आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है।
एक बार अपने गिरेबान में झांक कर देखे।
हमारा देश आजादी से विकास की ओर जा रहा है।
या सिर्फ............
पार्टी -बाजी में विकास का झांसा दिखा।
बस लांछन ही लगा रहा है।
देश के महान पुरुषों के बस स्मृति दिन मनाए जा रहा है।
उनके शब्दों में उतर कर............कहां जीवन पा रहा है।
बड़ा था जिस विकासशीलता से विकास की ओर
कोरोना की महात्रासदी का ऐसा आज दौर आया।
देश को आगे ले जाने के सपने पर लगता है 75 साल का बुढ़ापा छाया।
