स्टोरीमिरर एवं क्रिएटिव माइंड द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता "रंगबिरंगी होली"
भारत में मनाये जाने वाले पर्वों में फाल्गुन में मनाया जाने वाला होली का त्योहार अपने आप में अनूठा है| पिचकारी से निकले रंगों से लोगों के शरीर ही नहीं बल्कि इस प्यार की इस फुहार से उनके मन भी गीले हो जाते है | कहीं आपसी बैर गीले रंगो से धुल जाता है और कहीं अनजान चेहरों पर भी होली का रंग चढ़ जाता है |
"होली" के इस अनोखे त्योहार पर आपके लिए स्टोरीमिरर और क्रिएटिव माइंड साथ मिलकर लाये है - भिन्न भावों में रंगी " रंगबिरंगी होली ’’ प्रतियोगिता|
प्रतियोगिता के तहत साहित्य की दो विधा लघुकथा और कविता को आपको अपनी कलम की स्याही से रंगना है, जो नीचे बताये गए हैं:
नियम व शर्तें
१. विश्व के सभी देशों के हिंदी रचनाकार इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
२. एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है और शब्दों की कोई सिमा नहीं है
३. रचना स्वरचित हो और स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित ना हो। किसी भी दशा में यदि किसी की भी रचना कहीं से भी कॉपी की हुई पाई गई तो वह कानूनी रूप से खुद जिम्मेदार होगा/होगी।
४. यदि यह पता चलता है कि रचना पहले से ही स्टोरीमिरर पर प्रकाशित हुई है तो आपको रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
५.. रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।
६. प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। आयु आदि का बंधन नहीं है।
७. प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।
नोट-: कहानी या कविता केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।
पुरस्कार
१. उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली २० कविताओं और कहानियों का ई-बुक बनाने के साथ-साथ सभी को डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
२. लगातार १० दिनों तक भाग लेने वाले प्रतिभागी को स्टोरिमिरर की तरफ़ २५० रुपये का गिफ्टवॉउचर दिया जायेगा।
३. प्रत्येक प्रतिभागी को रचना प्रेषित करने पर प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
प्रेषण प्रक्रिया
१. प्रतियोगिता में अपनी रचनाओं को २४ फरवरी से लेकर ७ मार्च तक सबमिट कर सकते हैं।
२. ३१ मार्च २०२० को इस प्रतियोगिता का परिणाम https://www.storymirror.com पर प्रकाशित किया जाएगा।
३. सबसे ज्यादा पढ़ी गयी रचनाओं को भी विशेष तौर पर उल्लेखनीय स्थान देने के लिये चुना ज़ायेगा।
४. चूँकि यह प्रतियोगिता आपकी प्रतिभा को परखने हेतु की जा रही है अतः विषय, शिल्प, शैली आदि की नवीनता को प्राथमिकता दी जायगी।
५. प्रतियोगिता सोहार्दपूर्ण रहे, यह प्रतिभागियों का भी दायित्व है। किसी भी प्रकार के सन्देह, स्पष्टीकरण अथवा शिकायत होने पर कहीं अन्य वार्तालाप के स्थान पर आयोजकों से निसंकोच संपर्क करें। इस हेतु प्रतियोगिता के समय एवं पश्चात् भी hindi@storymirror.com पर इमेल पर संपर्क किया जा सकता है।